क्रिकेट

WTC Points Table: पाकिस्तान ने किया पहले पायदान पर कब्जा, जानिए कहां है हिंदुस्तान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 27, 2023, 07:27 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 के अंतर से जीत के बाद पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की अंक तालिका में पहले पायदान पर मजबूती से काबिज हो गई है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP

कोलंबो: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के तीसरे चक्र की धमाकेदार शुरुआत की है। मेजबान श्रीलंका का दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पाकिस्तान ने सूपड़ा साफ कर दिया। गुरुवार को पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका को दूसरी पारी में 188 रन पर ढेर करके मैच पारी और 222 रन के अंतर से अपने नाम किया।

पाकिस्तान ने किया पहले पायदान पर कब्जा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम दो मैच में दो जीत के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के खाते में 24 अंक हो गए हैं और उसका जीत प्रतिशत 100 हो गया है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की सारीज में 1-0 के अंतर से जीत के बाद दूसरे पायदान पर खिसक गई है। टीम इंडिया के खाते में 16 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 66.67 है।

WTC Points Table

WTC Points Table

ऑस्ट्रेलिया है तीसरे स्थान पर

एशेज सीरीज के पहले चार टेस्ट में से 2 में जीत और एक ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे पायदान पर काबिज है। मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खाते में 26 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 54.17 है। तालिका में चौथे पायदान पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड के खाते में 4 मैच में 1 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 14 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशक 29.17 का है। वेस्टइंडीज की टीम एक ड्रॉ के साथ पांचवें पायदान पर है। उसके खाते में 4 अंक हैं और जीत प्रतिशत 16.67 है। वहीं श्रीलंका की टीम 2 मैच में शून्य अंक के साथ छठे नंबर पर है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article