Mitchell Santner one hand catch: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से मात दे दी। मैच में कीवियों की बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग भी शानदार रही। टीम के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका जिसे हर कोई देखता रह गया।
मैच में 289 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने इब्राहिम जादरान के रुप में दूसरा विकेट गंवाया। सांतवे ओवर में ट्रेंट बोल्ट की अच्छी लेंथ पर पिच की गई और लेग स्टंप की ओर झुकी हुई गेंद पर इब्राहिम जादरान ने पुल खेलने का प्रयास किया, लेकिन वे टाइमिंग मिस कर गए और बॉल बल्ले के किनारे से लग कर स्क्वेयर लेग के फील्डर की ओर चली गई।
सेंटनर ने जंप लगाकर लपका हैरतंगेज कैच
मैच में स्क्वेयर लेग पर सेंटनर खड़े थे। जो कि काफी चुस्त थे। जैसे ही बॉल उनके करीब पहुंची तो स्टार गेंदबाज ने जंप लगाकर एक हाथ से उसे लपक लिया। इस प्रकार जादरान की पारी 27 पर ही समाप्त हो गई। इस कैच को देखकर वे भी हैरान थे।
सेंटनर ने गेंदबाजी में भी किया कमाल
मिचेल सेंटनर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। मिचेल ने पहले मोहम्मद नबी को क्लीन बोल्ड किया। वहीं बाद में नवीन उल हक और फजल फारुखी का विकेट झटका। इस प्रकार उन्होंने 7.4 ओवर में मात्र 39 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
न्यूजीलैंड ने जीता मैच
मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 288 रन बनाए। टीम की तरफ से ग्लेन फीलिप्स टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 71 रन बनाए। इसका पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और केवल 139 रनों पर ऑलआउट हो गई।
