क्रिकेट

WTC 2025-27 चक्र में बोनस अंक व्यवस्था लागू करने पर विचार करेगा आईसीसी

Bonus Point In WTC: आईसीसी अप्रैल में होने वाली बोर्ड बैठक में नयी बोनस अंक व्यवस्था पर पिचार करेगी जिसके तहत अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ जहीत दर्ज करने पर अधिक अंक मिल सकते हैं।

Image

आईसीसी डब्ल्यूटीसी में बोनस अंक लाने पर करेगा विचार (ICC/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
  • क्या अगले WTC चक्र में होगी बोनस अंक व्यवस्था
  • आईसीसी बोनस अंक को लेकर कर रहा विचार

Bonus Point In WTC: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (ICC) अप्रैल में होने वाली बोर्ड बैठक में नयी बोनस अंक व्यवस्था पर पिचार करेगी जिसके तहत अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) चक्र में ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ जहीत दर्ज करने पर अधिक अंक मिल सकते हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का 2025-27 चक्र जून में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से शुरू होगा।

मौजूदा नियमों के तहत छोटे अंतर या एक पारी के अंतर से जीतने वाली टीम को 12 अंक, मैच टाई होने पर छह अंक और ड्रॉ रहने पर चार अंक दिये जाते हैं। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बड़े अंतर से मिलने वाली जीत या पारी के अंतर की जीत पर बोनस अंक देने पर विचार कर रही है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘डब्ल्यूटीसी शुरू होने से ही पारी की जीत पर बोनस अंक देने जैसे मसलों पर लगातार बात हो रही है। कई टीमों का मानना है कि बड़ी टीमों को हराने पर उन्हें उतना प्रतिफल नहीं मिल रहा है।"

भारत के एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा, "अगर ऐसा होता है तो यह अच्छी पहल होगी। टीमों को नतीजे के लिये खेलने की प्रेरणा मिलेगी और हमें रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।" आईसीसी प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर जीत दर्ज करने पर भी अतिरिक्त अंक देने की सोच रही है।

सूत्र ने कहा, "यह भी प्रेरक होगा । जैसे पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऐसा कम ही होता है कि भारत को कोई टीम भारत में हरा दे लिहाजा प्रतिद्वंद्वी टीम के घर में उसे हराने पर भी अतिरिक्त अंक दिये जाने चाहिये।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article