क्रिकेट

ICC T20 Ranking: दुनिया के नंबर वन टी20 प्लेयर बनने के करीब पहुंचे अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और गेंदबाज बनने के कगार पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने रैंकिंग में 38 स्थान की छलांग लगाई है।

Image

अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती

Photo : AP

दुबई: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में आतिशी बल्लेबाजी करके टीम इंडिया की 4-1 के अंतर से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाते हुए सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक को 38 स्थान का फायदा हुआ है। वो टी20 रैंकिंग में दुनिया के दूसरे और भारत के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड से पीछे हैं। अभिषेक के खाते में 829 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं तिलक वर्मा 803 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है।

टॉप फाइव में भारत के तीन बल्लेबाज

आईसीसी की ताजा टी20 रैकिंग में टॉप-5 में भारत के तीन बल्लेबाज हैं। अभिषेक दूसरे, तिलक तीसरे और सूर्यकुमार यादव पांचवें स्थान पर काबिज हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे पायदान पर हैं। इंग्लैंड को जोस बटलर छठे, पाकिस्तान के बाबर आजम सातवें, श्रीलंका के पथुम निसंका आठवें, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान नौवें और श्रीलंका के कुसल परेरा दसवें स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल 9वें से 13वें स्थान पर खिसक गए हैं। उन्हें तीन स्थान का नुकसान हुआ है।

अकील हुसैन पहुंचे टॉप पर, वरुण चक्रवर्ती पहुंचे दूसरे स्थान पर

गेंदबाजों की रैंकिंग में वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दुनिया के नंबर वन टी20 गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 14 विकेट चटकाने वाले वरुण चक्रवर्ती को तीन स्थान की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर 705 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहुंच गए हैं। दुनिया का नंबर वन गेंदबाज बनने के वो ज्यादा दूर नहीं है। टॉप-10 में भारत के तीन गेंदबाज शामिल हैं। रवि बिश्नोई चार स्थान के फायदे के साथ दसवें से छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह एक स्थान के नुकसान के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं।

नंबर वन बनने के मुहाने पर अभिषेक और वरुण

अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती दोनों ही टी20 रैंकिंग में दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज और गेंदबाज बनने के बेहद करीब हैं। जल्दी है ऐसा मौका आ सकता है जब दुनिया की नंबर वन टीम के प्लेयर टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज और गेंदबाज भी इसी के खिलाड़ी बन जाएं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article