क्रिकेट

ICC Ranking: 3 डक के बावजूद नंबर वन अभिषेक, बुमराह ने भी मारी टॉप-10 में एंट्री, ताजा रैंकिंग

ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर वन की कुर्सी पर बने हुए हैं। इसके अलावा सिकंदर रजा दोबारा नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह की टॉप-10 में एंट्री हुई है।

Image

अभिषेक शर्मा (साभार-X)

ICC Ranking: टी20 वर्ल्ड कप में 3 पारी में खाना न खोलने में असमर्थ रहने वाले अभिषेक शर्मा की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में अभिषेक बतौर नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। टी20 फॉर्मेट में वर्ल्ड के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में बेहद खराब फॉर्म में हैं। चार मैचों में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 15 रन बनाए हैं। शर्मा इस टूर्नामेंट में तीन बार खाता भी नहीं खोल पाए हैं। फिलहाल, अभिषेक पहले स्थान पर हैं और उनके नाम 877 रेटिंग अंक हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 815 रेटिंग अंकों के साथ मौजूद हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, जो मौजूदा टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की रेटिंग 810 है।

ईशान को हुआ फायदा

भारत के ईशान किशन (तीन पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं) और दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (10 पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर हैं)। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (चार पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर), वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (चार पायदान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर) और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (10 पायदान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर) पहुंच गए हैं।

सिकंदर रजा बने नंबर वन

इस बीच, ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने एक बार फिर नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली। टी20 विश्व कप के सुपर-8 में जिम्बाब्वे को क्वालीफाई कराने में रजा की अहम भूमिका रही। उन्होंने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 45 रन और मुंबई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 27 रन की पारी खेली थी। भारत के हार्दिक पांड्या 272 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर वरुण

टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग की रैंकिंग में, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के हालिया मैच में महंगे प्रदर्शन के बावजूद टॉप पर बने हुए हैं। तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने शानदार सुधार किया है, यूएई के खिलाफ तीन विकेट लेने और भारत के खिलाफ 2/12 के प्रभावशाली गेंदबाजों करने वाले बॉश 21 स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड (23 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर) और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (सात पायदान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर) टॉप 10 में बड़ी छलांग लगाने वाले अन्य खिलाड़ी हैं, मार्को यान्सेन (आठ पायदान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर), गुडाकेश मोती (17 पायदान ऊपर चढ़कर 21वें स्थान पर) और लियाम डॉसन (23 पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर) का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article