क्रिकेट

IND vs PAK: मेलबर्न में उमड़ा 'भावनाओं का समुंदर', एक साथ दिखे खिलाड़ी और फैंस के खुशी वाले आंसू, VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 01:56 PM IST

Behind the scenes of Team India's win against Pakistan: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया। भारत ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक इमोशनल हो गए।

Image

जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम जब भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते ही तो खिलाड़ियों और फैंस की भावनाएं अलग ही स्तर पर पहुंच जाती हैं। खिलाड़ी अपना पूरा दम लगा देते हैं जबकि फैंस कोई भी पल मिस करना पसंद नहीं करते। भारत और पाकिस्तान की रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में हुई टक्कर में भी इसी तरह का 'भावनाओं का समुंदर' उमड़ आया। खिलाड़ी और फैंस के खुशी वाले आंसू एक साथ दिखे। बता दें भारत ने रोमांचक मैच में चिर प्रतिद्वंदी के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। भारत को 160 रन का टारगेट मिला था।

आईसीसी ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2022 में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद बीटीएस यानी बिहाइंड द सींस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के जज्बात को भी बखूबी दिखाया गया है। कुछ भारतीय खिलाड़ी बेहद इमोशल हो गए। वहीं, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के आंसू छलक आए। टीम इंडिया के हेड कोच राहुव द्रविड़ जोशीले अंदाज में जीत का जश्न मनाते दिखे और उन्होंने खिलाड़ियों को हाई फाइव दिया। इसके अलावा, स्टैंड में मौजूद कई फैंस भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए।

पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छा नहीं रही थी। ऐसे में विराट ने 'चेज मास्टर' मोड ऑन किया और शानदार पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों का सामना करने के बाद 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने हार्दिक (40) के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की, जो निर्णायक साबित हुई। भारत ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया और पाकिस्तान से टी20 विश्व कप 2021 में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया। यह भारत की टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ छठी जीत है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article