क्रिकेट

ODI World Cup: शाहरुख खान के साथ विश्व कप ट्रॉफी का वीडियो वायरल, जानिए क्यों चिढ़ गए पाकिस्तानी फैंस

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 20, 2023, 09:56 PM IST

ICC Post ODI World Cup Trophy pic with Shah Rukh Khan: भारत में जितनी लोकप्रियता क्रिकेट की है, उतनी ही लोकप्रियता फिल्मों की। ऐसे में क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट जब भारत में होने वाला हो और उसकी ट्रॉफी के साथ बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार की तस्वीर सामने आ जाए, तो फैंस का दीवाना होना बनता है। आईसीसी की एक ताजा पोस्ट ने कुछ ऐसा ही किया है।

Image

शाहरुख खान (ICC- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विश्व कप 2023 का काउंटडाउन शुरू
  • आईसीसी ने शाहरुख खान के साथ पोस्ट किया ट्रॉफी का वीडियो
  • वीडियो देखकर पाकिस्तानी फैंस खीझ उठे

ICC World Cup 2023: भारत अक्टूबर-नवंबर में आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी करने जा रहा है। साल 2011 में जब भारत ने घर में विश्व कप जीता था उसकी यादें अभी भी ताजा हैं, अब टीम तकरीबन पूरी बदल चुकी है लेकिन खिताब वही है, और मेजबान भी। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर घरेलू स्थितियों का फायदा उठाते हुए तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का पूरा प्रयास करेगी। इसी बीच विश्व कप जैसे-जैसे पास आ रहा है, उसको लेकर उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक दिलचस्प तस्वीर शेयर करके खलबली मचा दी।

आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम क्रिकेट वर्ल्ड कप अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) विश्व कप ट्रॉफी को निहारते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ लिखा हुआ है 'किंग खान' और हाथ मिलाते हुए इमोजी बना हुआ है। इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें विश्व कप की दीवानगी को दिखाया गया है। वीडियो के अंत में पहले शुभमन गिल (Shubman Gill) की झलक दिखती है और फिर शाहरुख खान विश्व कप ट्रॉफी के साथ नजर आते हैं और टूर्नामेंट को प्रमोट करते दिखते हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से फैंस ने अपने-अपने मतलब भी निकालने शुरू कर दिए हैं। अभी कुछ आधिकारिक नहीं हुआ है लेकिन ऐसा लगता है शाहरुख खान इस बार टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेस्डर के रूप में नजर आ सकते हैं। कई फैंस ने कमेंट्स में ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है।

चिढ़ गए पाकिस्तानी फैंस

दूसरी तरफ तमाम पाकिस्तानी फैंस को ये वीडियो रास नहीं आया। दरअसल, इसकी वजह है कि पोस्ट किए गए वीडियो में तमाम नए-पुराने खिलाड़ियों की झलक दिखाई गई है लेकिन पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की झलक देखने को नहीं मिल रही है। इससे पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस काफी नाराज नजर आए और आईसीसी की आलोचना की।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article