आईसीसी ने हर महीने की तरह जुलाई महीने के लिए भी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 3 सबसे प्रभावी खिलाडियों को नॉमिनेट किया है। हैरानी की बात है कि इन तीन नामों में एक भी नाम भारत से नहीं है। आईसीसी ने जिन 3 नामों को इस महीने के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है उसमें वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं। चलिए एक-एक कर इन खिलाड़ियों के पिछले महीने के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं, जिनके कारण उन्हें आईसीसी ने चुना है।
जस्टीन ग्रीव्स (वेस्टइंडीज)- श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ग्रीव्स ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल किया। उन्होंने 180 रन की पारी खेली जिसके कारण मेजबान टीम ड्रॉ करने में सफल रही। इतना ही नहीं महीने के आखिर में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी स्पेल डाली जो लंबे वक्त तक याद रखी जाएगी। उन्होंने 27 रन देकर 5 विकेट झटके। दूसरी पारी में भी उन्होंने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- भारत के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज जीतने में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अहम भूमिका निभाई। 5 मैच की टी20 सीरीज में उन्होंने 114.50 की औसत और 214.01 की स्ट्राइक रेट से 229 रन बनाए हैं। वनडे सीरीज में वो केवल 31 रन ही बना पाए थे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ODI वर्ल्ड कप 2027 में कैसी हो टीम इंडिया, सुनील गावस्कर ने चुने 15 नाम
तंजिद हसन (बांग्लादेश)- जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान तंजिद हसन ने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज तंजिद ने वनडे सीरीज में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली। उन्होंने तीन मैचों में 53.00 की औसत और 89.83 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए। उन्होंने टी20 सीरीज में भी उसी फॉर्म को बरकरार रखा और 70.00 की औसत और 127.27 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए। इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक को जुलाई महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाएगा। इस रेस में वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स सबसे आगे हैं।
