सुनील गावस्कर ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अपनी पसंदीदा टीम चुनी है। उनके इस टीम में यशस्वी जायसवाल का नाम नहीं है। इसके अलावा वापसी के लिए संघर्ष कर रहे मोहम्मद शमी को भी उन्होंने अपनी टीम में जगह नहीं दी है। इसके बावजूद गावस्कर ने जो टीम चुनी है वे किसी को भी हराने में सक्षम है। चलिए जानते हैं कि गावस्कर ने किन 15 नामों को वर्ल्ड कप जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है।
गावस्कर ने जो टीम चुनी है, उसमें उन्होंने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं दिया है। यानी साफ है कि रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। जायसवाल की जगह तब तक टीम में नहीं बनती नजर आ रही है जब तक रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी गावस्कर ने कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा के मजबूत कंधों पर सौंपी है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट को रोहित को भरोसा देना होगा कि वह पहले की तरह खुलकर खेलें। कप्तानी से हटने के बाद रोहित के खेलने के स्टाइल में बदलाव आया है और उसका नुकसान टीम इंडिया को उठाना पड़ा है। नतीजा घर से बाहर खेले गए 9 में से 6 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
दुनिया भले ही रोहित-विराट के खेलने पर संदेह जता रही है, लेकिन गावस्कर ने इन दोनों खिलाड़ियों को प्रमुखता से टीम में शामिल किया है। इन दोनों के खेलने का सीधा फायदा टीम इंडिया को होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में अनुभवी खिलाड़ियों का होना ज्यादा जरूरी है।
पंत लंबे वक्त से इस फॉर्मेट में टीम इंडिया से दूर रहे हैं। वर्ल्ड कप टीम में भी गावस्कर ने उन्हें नहीं चुना है। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को टीम में शामिल किया है।
गावस्कर ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ज्यादा जोर दिया है। उनके इस टीम में 4 ऑलराउंडर खिलाड़ी शामिल हैं। हार्दिक पांड्या के अलावा इस टीम में अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है।
गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में उतरेगी जबकि स्पिन का जिम्मा उन्होंने कुलदीप यादव को दिया है। हालांकि, कुलदीप को लगातार इस फॉर्मेट में मौके नहीं मिले हैं। लेकिन बीच के ओवरों में विकेट लेने की कला उन्हें बाकी गेंदबाजी की तुलना में रेस में आगे रखती है।
भारत की वनडे वर्ल्ड कप टीम (ODI World Cup Team India)- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी।