क्रिकेट

T20 सीरीज से पहले ICC ने भारत और वेस्टइंडीज पर की बड़ी कार्रवाई, इस गलती के लिए लगाया जुर्माना

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना लगाया। समय की छूट को ध्यान में रखते हुए, भारत पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

Image

आईसीसी ने भारत और वेस्टइंडीज पर लगाया जुर्माना।

Photo : PTI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6, अक्टूबर से पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले दोनों टीमों को बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने दोनों ही टीमों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। दोनों ही टीमों ने अपनी गलती मान ली है। आईसीसी ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना लगाया। समय की छूट को ध्यान में रखते हुए, भारत पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

मैच रेफरी ने लगाया जुर्माना

भारतीय टीम पर इसलिए ज्याद जुर्माना लगाया गया है क्योंकि, टीम मैच के दौरान तय ओवर-रेट से चार ओवर पीछे थे। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम तय ओवर-रेट से दो ओवर पीछे थे। इसलिए आईसीसी ने वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने शनिवार को मैच के बाद ये जुर्माना लगाया।

दोनों कप्तानों ने मानी गलती

ICC ने एक बयान में कहा, दोनों कप्तानों ने अपनी गलती मान ली और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, जिसका मतलब है कि औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी। ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगज्स्की, थर्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे।

वेस्टइंडीज ने दर्ज की जीत

तीसरे वनडे मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने वापसी करते हुए पांच विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए। केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article