क्रिकेट

न्यूजीलैंड को सता रहा है टीम इंडिया के इस गेंदबाज का डर, मुकाबले के लिए की स्पेशल तैयारी

न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले इस गेंदबाज का खौफ सता रहा है। शनिवार को कीवी बल्लेबाजों ने स्पेशल तरीके से उनका सामना करने के लिए नेट्स पर पसीना बहाया।

Image

केन विलियमसन (साभार BLACK CAPS)

दुबई: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी मैच में रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी में बायें हाथ स्पिनरों के खिलाफ नेट अभ्यास किया। भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव के खिलाफ संभावित मुकाबले की तैयारी के लिए नेट सत्र में सीनियर बल्लेबाज टॉम लैथम और हरफनमौला माइकल ब्रैसवेल को गेंदबाजी करने के लिए दो स्थानीय बाएं हाथ के कलाई के स्पिनरों को बुलाया गया था।

बांए हाथ के लेग स्पिनर्स के खिलाफ किया अभ्यास

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप मुख्य रूप से बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हैं जहां लैथम और ब्रैसवेल अक्सर बल्लेबाजी करते हैं। न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्लेन फिलिप्स ने मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा,'यह पिच थोड़ी धीमी है और जाहिर तौर पर इसमें अच्छा खासा टर्न है। मुझे लगता है कि यह एक दिलचस्प मैच होने वाला है। उनके (भारत) पास तीन शानदार स्पिनर हैं, और यह सब स्ट्राइक रोटेट करने और खेल को अंतिम ओवरों तक ले जाने के बारे में है।'

रोहित के बीच के ओवरों में पसंदीदा गेंदबाज हैं कुलदीप

कुलदीप बीच के ओवरों में रन गति को नियंत्रित करने और अहम विकेट चटकाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पसंदीदा गेंदबाज रहे हैं। ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण करने के लिए न्यूजीलैंड रविवार को अंतिम लीग मैच में भारत से भिड़ेगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article