क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025 Points Table: भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद जानिए कैसा है चैंपियंस ट्रॉफी की प्वाइंट्स टेबल का हाल

ICC Champions Trophy 2025 Points Table (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पॉइंट्स टेबल): आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेले गए मुकाबले के बाद जानिए कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल? कौन सी टीमें चल रही हैं सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे?

Image

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्वाइंट्स टेबल

Champions Trophy 2025 Points Table Updated: आठ साल लंबे अंतराल के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहा है। इस टूर्नामेंट में मेजबान पाकिस्तान सहित 8 टीमें भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान भाग ले रही हैं। आठ टीमों को चार-चार टीम के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को जगह मिली है। वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें शामिल है। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान जैसे कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं। वहीं, ग्रुप-बी में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया। ग्रुप बी को शुरुआत से ही ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 रन से जीत के बाद जानिए कैसा है अंक तालिका का हाल?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्वाइंट्स टेबल (Champions Trophy 2025 Points Table)

ग्रुप-ए

क्रमांकटीममैचजीतहार/रद्दअंकनेट रन रेट
1भारत(Q)330/06+0.715
2न्यूजीलैंड(Q)321/04+0.267
3बांग्लादेश302/11-0.443
4पाकिस्तान302/11-1.087

ग्रुप-बी

क्रमांकटीममैचजीतहार/रद्दअंकनेट रन रेट
1दक्षिण अफ्रीका(Q)322/15+ 2.395
2ऑस्ट्रेलिया(Q)311/24+0.475
3अफगानिस्तान311/13-0.990
4इंग्लैंड303/00-1.159

मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को दो अंक मिलेंगे। मैच बराबरी पर समाप्त होने या बगैर किसी नतीजे के समाप्त होने पर दोनों टीमें एक-एक अंक साझा करेंगी। ग्रुप दौर में तीन-तीन मैच खेलने के बाद जिन दो टीमों के खाते में सबसे ज्यादा अंक होगें वो सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। अंक बराबर होने की स्थिति में नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article