क्रिकेट

India vs Pakistan Match ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कब और कहां होगी भारत पाकिस्तान के बीच भिड़ंत, हो गया ऐलान

आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं भारत पाकिस्तान के बीच कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

Image

भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होगी भिड़ंत
  • दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
  • इसी मैदान पर टीम इंडिया खेलेगी अपने सभी मैच

ICC Champions Trophy 2025, IND vs PAK, Match Schedule: पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होने जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर ऐलान आईसीसी ने मंगलवार 24 दिसंबर, 2024 को कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत के साथ होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी, 2025 को खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 PM खेला जाएगा।

19 फरवरी, 2025 से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी, 2025 को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भारत का टूर्नामेंट में दूसरा मैच होगा। वहीं भारतीय टीम अपना तीसरा और आखिरी लीग मुकाबला 2 मार्च, 2025 को खेलेगी। सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को और फाइनल 9 मार्च को आयोजित होगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।

भारत के पाकिस्तान दौरे से इनकार के बाद हुई देरी

भारतीय टीम के पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने के बाद टूर्नामेंट के कार्यक्रम के ऐलान में देरी हुई क्योंकि पीसीबी शुरुआत में हाईब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में आईसीसी ने साफ तौर पर पाकिस्तान को हाईब्रिड मॉडल को स्वीकार करने को या टूर्नामेंट से बाहर होने की बात कही थी। ऐसे में अंत में जाकर बात बनी लेकिन इस शर्त पर कि पाकिस्तान भी भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले किसी भी टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए भारत नहीं जाना है।

भारत पाक के बीच बनी हाईब्रिड मॉडल पर सहमति

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2024 से 2027 तक आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी स्पर्धाओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बन गई है। आईसीसी ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का गतिरोध समाप्त हो गया है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा साथ ही भारत में आयोजित होने वाली आईसीसी स्पर्धाओं में भारत के साथ पाकिस्तान के मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। यह समझौता पाकिस्तान में पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत में वर्ष 2025 में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्वकप तथा 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले पुरुष टी-20 विश्वकप पर लागू होगा। ऐसा माना जा रहा है यह 2028 में पाकिस्तान में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप पर भी यह लागू हो सकता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article