क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: दक्षिण अफ्रीका टीम में एनरिक नॉर्खिया की जगह 30 साल के प्लेयर की हुई एंट्री

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित टीम में एक बदलाव किया है। पीठ की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की जगह टीम में 30 वर्षीय तेज गेंदबाज की एंट्री हुई है।

Image

कार्बिन बॉश(साभार South Africa Cricket)

दुबई: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित टीम में एक बदलाव का ऐलान किया है। पीठ की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की जगह टीम में 30 वर्षीय कार्बिन बॉश की एंट्री हुई है। बॉश ने पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। अबतक वो एक टेस्ट और एक वनडे खेल चुके हैं।

बॉश को मुख्य टीम में शामिल करने के साथ दक्षिण अफ्रीका ने युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम में शामिल किया है। दो तेज गेंदबाजों के साथ टोनी जोरजी पाकिस्तान यात्रा पर जाएंगे। जिन्हें त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

ऐसा है दक्षिण अफ्रीका का चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल

दक्षिण अफ्रीका को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ जगह मिली है। एक बार की खिताब विजेता दक्षिण अफ्रीकी टीम 21 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत कराची में करेगी। प्रोटियाज की टीम दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से रावलपिंडी में भिड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका टीम टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच कराची में इंग्लैंड के खिलाफ 1 मार्च को खेलेगी।

South Africa squad For ICC Champions Trophy 2025:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, टोनी डि ज़ोरजी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी नगिडी, कगिसो रबाडा, रेयान रिकल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और रासी वान डर डुसें। रिजर्व: क्वेना मफ़ाका।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article