क्रिकेट

IPL 2024, RCB Playoffs Chances: अब आईपीएल प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है बैंगलोर की टीम, आज हारे तो क्या होगा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 25, 2024, 12:42 PM IST

RCB IPL Playoffs Chances, SRH vs RCB: फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को कोलकाता के घरेलू मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए 221 रन बनाने के बावजूद एक रन करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जानिए सात मैच में हार के बाद आरसीबी कैसे पहुंच सकती है प्लेऑफ में और क्या हैं समीकरण अगर आज हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्हें हार मिली।

Image

क्या आईपीएल प्लेऑफ में पहुंच पाएगी आरसीबी (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आरसीबी को रविवार को मिली केकेआर के खिलाफ 1 रन से हार
  • 8 मैच में 7 हार के बाद मुश्किल हुई आरसीबी की प्लेऑफ की राह
  • अपने दम पर अब आरसीबी नहीं खोल सकगी प्लेऑफ के दरवाजे

Royal Challengers Bengalore, IPL 2024 Playoffs Scenario, RCB Playoff Chances: फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम और उनके प्रशंसकों का दुख खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है। आरसीबी की हालत ऐसी है कि उसे ऊंट के ऊपर बैठे-बैठ कुत्ता काट जाता है। ऐसा ही रविवार को इडेन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइ़डर्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हुआ। जीत के लिए 223 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 221 रन बनाकर ढेर हो गई और महज एक रन के मामूली अंतर से उसे हार का सामना करना पड़ा।

नाटकीय रहे आखिरी ओवर में कर्ण शर्मा ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर तीन छक्के जड़कर आरसीबी को 6 गेंद पर 21 रन वाले समीकरण से 2 गेंद में 3 रन बनाने तक पहुंचा दिया था। इसके बाद अंतिम गेंद पर लोकी फर्ग्यूसन दूसरी रन भागने की कोशिश में रन आउट हो गए और आरसीबी को एक रन के अंतर से हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा। अब आज उनका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होना है, अगर वो हारे तो क्या वो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएंगे? क्या हैं समीकरण, आइए जानते हैं।

आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है आरसीबी?

केकेआर के खिलाफ आरसीबी की हार का मतलब है कि उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे एक बार फिर टूर्नामेंट के बीच खत्म हो गए हैं। 14 में से 8 मैच आरसीबी खेल चुकी है और उसके 6 मुकाबले शेष हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खाते में फिलहाल 2 अंक हैं। अगर वो आज हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले को मिलाकर अपने बाकी बचे 6 मुकाबले जीत भी लेती है तो उसके खाते में 14 मैच में 7 जीत के साथ केवल 14 अंक होंगे जो उन्हें अपने दम पर क्वालीफायर्स का टिकट दिला पाने के लिए नाकाफी होंगे। दूसरे दौर में पहुंचने के लिए कम से 16 अंक तो टीम को अर्जित करने होंगे। ऐसे में आरसीबी को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम बाकी बचे छह मैच जीतने होंगे इसके बाद अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। बाकी बचे मैचों में बड़े अंतर से जीत नेट रन रेट में सुधार हो सकता है और अंतिम दौर के मैचों के समाप्त होने के बाद किस्मत से दरवाजे आरसीबी के लिए खुल जाएं तो वो किस्मत की बात होगी। क्योंकि भगवान भी उनकी मदद करते हैं जो स्वयं की मदद के लिए तैयार होते हैं।

विराट का विकेट पड़ा भारी

पिछले मुकाबले में आरसीबी को विराट कोहली का विवादित विकेट भारी पड़ गया था। विराट कोहली अगर अपना विकेट नहीं गंवाते तो आरसीबी के लिए प्लेऑफ के दरवाजे तकरीबन बंद नहीं होते। केकेआर के खिलाफ जीत उसके लिए सीधे तौर पर प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता तैयार करने में मदद करती।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article