क्रिकेट

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले नीदरलैंड के कप्तान को सता रहा है विराट के बल्ले का डर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:59 PM IST

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को भारत के खिलाफ गुरुवार को सिडनी में खेले जाने वाले मुकाबले से विराट कोहली के बल्ले का डर सता रहा है। उन्होंने आशा की है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ खेली अविश्वनीय पारी नीदरलैंड के खिलाफ नहीं दोहराएंगे।

Image

लोगन-वेन-बीक-स्कॉट-एडवर्ड्स

सिडनी: टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड से भिड़ने को तैयार है। ये मुकाबला सिडनी में गुरुवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले का उपयोग पर्थ में 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में करेगी।

वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम भारतीय टीम से भिड़ने से पहले चिंता में नजर आ रही है। नीदरलैंड के कप्तान को सबसे ज्यादा चिंता विराट कोहली के फॉर्म को लेकर है। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने आशा जताई है विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ किए अविश्वसनीय कारनामों को दोहराने में सफल नहीं होंगे।

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी की तारीफ करते हुए कहा, विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ जो पारी खेली वो अविश्वसनीय थी। आशा करता हूं कि वो हमारे खिलाफ वैसी शानदार अद्भुत पारी नहीं दोहराएंगे।

सिडनी में नीदरलैंड की टीम पहली बार कोई मैच खेलेगी। इतने बड़े मैदान में खेलने के अनुभव के बारे में नीदलैंड के कप्तान ने कहा, ये बहुत बड़ा है। आप हमेशा विश्व कप में खेलने का सपना देखते हैं। वहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दुनिया के सबसे प्रसिद्ध मैदानों में से एक है। हम मैदान पर आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे, जो कि अपने आप में अविश्वसनीय है। हमारे खिलाड़ियों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article