क्रिकेट

IND vs ENG: हर्षित राणा के नाम डेब्यू वनडे में दर्ज हुआ अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड

युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा के नाम डेब्यू वनडे में एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। राणा डेब्यू मैच में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय बॉलर बन गए हैं।

Image

मोहम्मद शमी से डेब्यू वनडे कैप हासिल करने के बाद हर्षित राणा (साभार BCCI)

नागपुर: भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वनडे डेब्यू का मौका मिला। मोहम्मद शमी ने उन्हें डेब्यू कैप दी, भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले हर्षित राणा 258वें खिलाड़ी बने। हर्षित राणा तीन तकरीबन तीन महीने के अंतराल में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में राणा को कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में डेब्यू का मौका मिला था। उस मुकाबले में उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट लिए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। ऐसे में उन्हें वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वनडे डेब्यू का मौका मिल गया।

डेब्यू मैच में एक ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन

राणा के लिए वनडे डेब्यू टेस्ट और वनडे की तरह शानदार नहीं रहा। वनडे करियर के पहले ओवर में हर्षित ने राणा ने 11 रन लुटाए। इसके बाद दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए मेडन ओवर डाला। लेकिन इसके बाद उनके स्पेल के तीसरे ओवर में इंग्लैंड के आतिशी बल्लेबाज फिल साल्ट ने राणा के छक्के छुड़ाते हुए 6 गेंद में 26 रन (6,4,6,4,0,6) जड दिए। जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसके साथ ही राणा भारत के लिए वनडे डेब्यू में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए।

खराब शुरुआत के बाद चटकाए दो विकेट

खराब शुरुआत के बाद राणा ने धमाकेदार वापसी भी की। उन्होंने अपने चौथे ओवर में बेन डकेट को जयसवाल के हाथों कैच कराकर वनडे में पहला विकेट अपने नाम किया। डकेट 32(29) रन बना सके। इसके बाद उन्होंने हैरी ब्रूक को विकेट के पीछे कैच कराकर दूसरी सफलता हासिल की और भारतीय टीम की खराब शुरुआत के बाद मैच में वापसी करा दी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article