क्रिकेट

WPL 2025 FINAL: खिताबी मुकाबले से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया क्यों मुंबई इंडियंस को मिलेगा फायदा

WPL Final: डब्ल्यूपीएल फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को यकीन है कि ब्रेबोर्न स्टेडियम से वाकफियत के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को महिला प्रीमियर लीग फाइनल में उन्हें फायदा मिलेगा। उन्होंने इसकी क्या वजह बताई है, आइए जानते हैं।

Image

महिला प्रीमियर लीग 2025 फाइनल (WPL)

WPL 2025 Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर को यकीन है कि ब्रेबोर्न स्टेडियम से वाकफियत के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को महिला प्रीमियर लीग फाइनल में उन्हें फायदा मिलेगा। मुंबई इंडियंस इस मैदान पर तीन मैच खेल चुकी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने यहां एक भी मैच नहीं खेला है।

हरमनप्रीत ने शुक्रवार को मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम इसी पिच पर, इसी मैदान पर फाइनल खेलने जा रहे हैं । यहां तीन मैच खेलने के बाद हालात से बखूबी वाकिफ हैं । हमने चार दिन में यहां तीन मैच खेले हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन के व्यस्त कार्यक्रम का टीम पर असर नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे सकारात्मक लेती हूं । हमें पता है कि कहां गेंद डालनी है, कैसे बल्लेबाजी करनी है और किन ओवरों में एहतियात के साथ खेलना है । हमने यहां चार दिन में तीन मैच खेले हैं लेकिन तीनों का पूरा मजा लिया और कल भी अहम मैच है।’’

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, ‘‘हमारी टीम में काफी ऊर्जा है और मैं पहले भी कह चुकी हूं कि इस मौके को लेकर काफी उत्साहित हैं । हमने यहां अभ्यास किया है और कई खिलाड़ी यहां खेल चुके हैं लिहाजा हालात हमारे लिये कोई मसला नहीं है।’’

दिल्ली की टीम ने आखिरी लीग मैच सात मार्च को खेला और लैनिंग ने कहा कि इससे फाइनल के लिये उन्हें तरोताजा रहने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट के आखिर में काफी व्यस्त कार्यक्रम था लिहाजा यह ब्रेक तरोताजा होने के लिये अच्छा रहा।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article