क्रिकेट

हरमनप्रीत के रन आउट को नासिर हुसैन ने बताया 'बचकाना', भारतीय कप्तान ने दिया करारा जवाब

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 24, 2023, 08:00 AM IST

भारतीय उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नासिर हुसैन के उस कॉमेंट पर करारा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने, उनके रन आउट होने की गलती को स्कूल गर्ल एरर बताया था। पहले तो हरमन को इस बात का भरोसा नहीं हुआ कि उन्होंने सच में ऐसा कुछ कहा है, लेकिन बाद में इस पर उन्होंने जवाब भी दिया।

Image

हरमनप्रीत कौर रन आउट

Photo : Twitter

23 फरवरी की शाम को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सबकुछ ठीक किया, लेकिन एक रन आउट से ऑस्ट्रेलिया जीत गई और 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर हरमनप्रीत 2 रन लेने के प्रयास में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गई। उस वक्त टीम इंडिया को जीत के लिए 32 गेंद पर 40 रन की दरकार थी और उसके हाथ में 5 विकेट थे। हरमन 34 गेंद पर 52 रन की पारी खेल कर आउट हुईं। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार तरीके से वापसी की और आखिरी गेंद तक चले मैच में भारतीय टीम को 167 के स्कोर पर रोक लिया।

नासिर हुसैन ने बताया रन आउट को 'बचकाना'

हरमनप्रीत कौर के इस रन आउट को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने स्कूल गर्ल की गलती बताया। हालांकि, मैच के बाद जब भारतीय कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं तो एक रिपोर्टर ने उनसे यही सवाल पूछ लिया।

हरमन ने दिया करारा जवाबहरमनप्रीत कौर से जब पूछा गया कि आप अपने रन आउट होने की गलती को कैसे देखते हैं, क्योंकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इसे स्कूल गर्ल की गलती बताया है तो वह आश्चर्यचकित रह गईं। उन्होंने पहले तो पूछा कि क्या सच में नासिर हुसैन ने ऐसा कहा है और उसके बाद अपनी बात रखी।

हरमन ने कहा 'मैं नहीं जानती, यह उनके सोचने का तरीका हो सकता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है। हमने कई बार क्रिकेट में ऐसा देखा कि बल्लेबाज इस तरह के सिंगल लेने के प्रयास करता है और बैट अटक जाता है। मैं अनलकी थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्कूल गर्ल की गलती थी। मैं मैच्योर हूं और इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही हूं और मुझे नहीं लगता जैसा वह सोचते हैं। हालांकि, उन्होंने भी माना कि यह मैच का टर्निंग प्वाइंट था, जिसके बाद से ऑस्ट्रेलिया मैच में वापस हो गई और 5 रन से मुकाबला जीत गई।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article