क्रिकेट

IND W vs PAK W: हरमनप्रीत कौर का बेबाक अंदाज, कम कवरेज को लेकर सवाल पूछ रहे पत्रकार की कर दी बोलती बंद

Harmanpreet Kaur reply: महिला एशिया कप से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरमनप्रीत कौर एक सवाल से हैरान रह गईं। भारतीय कप्तान से इस साल की शुरुआत में द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश जाने पर महिला क्रिकेट की कम कवरेज के बारे में पूछा गया।

Image

हरमनप्रीत कौर (फोटो- PTI)

Harmanpreet Kaur reply: अक्टूबर में खेले जाने वाले वुमेंस वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत से पहले एशिया की टॉप टीमों के बीच वुमेंस एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर पाकिस्तान से होने वाली है। इस महामुकाबले का आयोजन दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच से पहले कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस की गई इसमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से एक पत्रकार ने अनोखा सवाल पूछा जिसे सुनकर वह हैरान रह गई।

भारतीय कप्तान से इस साल की शुरुआत में द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश जाने पर महिला क्रिकेट की कम कवरेज के बारे में पूछा गया। पत्रकार ने पूछा कि क्या महिला क्रिकेट को गंभीरता से लिया जाता है क्योंकि इस सीरीज को कवर करने वाले पत्रकारों की संख्या बहुत कम है। महिला क्रिकेट के महत्व को लेकर चिंताएं हैं, खास तौर पर बांग्लादेश दौरे के बाद। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कम पत्रकार दिखाई दे रहे हैं, तो इस पर आपकी क्या राय है?"

हरमनप्रीत ने दिया शानदार जवाब

इस अजीबोगरीब सवाल को सुनकर हरमनप्रीत हैरान रह गईं उन्होंने 2 बार इसे सुना, लेकिन अपना आपा खोने के बजाय उन्होंने चेहरे पर मुस्कान के साथ करारा जवाब दिया। हरमनप्रीत ने कहा कि "ठीक है, यह मेरा काम नहीं है। आप लोगों को आकर हमें कवर करना होगा।"

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये टूर्नामेंट जरूरी

मंगलवार रात भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए दांबुला पहुंची। श्रीलंका की धरती पर होने वाले टूर्नामेंट से पहले हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट को इस साल के अंत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी का मंच बताया। उन्होंने कहा कि "यह टूर्नामेंट हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस टूर्नामेंट को समान सम्मान देते हैं और एशियाई के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी सुधार करना चाहते हैं। इसलिए हमारा ध्यान टी20 विश्व कप या किसी अन्य विश्व कप की तैयारी करते समय भी इसी पर रहेगा। हमारे लिए हर खेल महत्वपूर्ण है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।"

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article