गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के साथ ऐसा क्या हुआ कि मीडिया पर भड़क उठे हार्दिक पांड्या, जानिए उन्होंने क्या लिखा
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Dec 9, 2025, 03:19 PM IST
Hardik Pandya gets angry on paparazzi: भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक मुद्दे को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने क्या कुछ लिखा है, आइए जानते हैं।
हार्दिक पांड्या और महीका शर्मा (Instagram/Hardikpandya93)
- भड़क उठे भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या
- मीडिया पर भड़के हार्दिक पांड्या
- गर्लफ्रेंड महीका शर्मा की तस्वीरें लेने पर जताई आपत्ति
Hardik Pandya Gets Angry On Paparazzi: भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का आगाज आज से कटक में पहले टी20 मैच के साथ हो रहा है। इसी मुकाबले से अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि मुकाबले से कुछ ही समय पहले हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर मीडिया के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। यहां जानते हैं पूरा मामला।
दरअसल, हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने माहीका की तस्वीरों को अनुचित कोण से लिए जाने का उल्लेख किया है। उन्होंने पैपराजी के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने सीमा पार कर दी है।
हार्दिक पांड्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "मैं समझता हूं कि सार्वजनिक जीवन जीने के साथ ध्यान और जांच आती है, यह उस जीवन का हिस्सा है जिसे मैंने चुना है। लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ जिसने सीमा पार कर दी। माहीका बांद्रा के एक रेस्तरां में सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं जब पैपराजी ने उसे ऐसे एंगल से कैमरे में कैद करने का फैसला किया जहां से किसी भी महिला को फोटो नहीं खींची जानी चाहिए। एक निजी क्षण को सस्ते सेनसेशन में बदल डाला गया।"
उन्होंने आगे लिखा, "ये सुर्खियों या किसने क्या क्लिक किया, इसके बारे में नहीं है, यह बुनियादी सम्मान के बारे में है। महिलाएं गरिमा की हकदार हैं। हर कोई सीमाओं का हकदार है। मीडिया के उन भाइयों के लिए जो हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं, मैं आपकी मेहनत का सम्मान करता हूं, और मैं हमेशा सहयोग करता हूं। लेकिन मैं आप सभी से अनुरोध कर रहा हूं, कृपया थोड़ा और ध्यान रखें। हर चीज को कैमरे में कैद करने की जरूरत नहीं है। हर एंगल को लेने की जरूरत नहीं है। आइए इस गेम में कुछ मानवता रखें। धन्यवाद।"

Pandya Insta Story
हार्दिक पांड्या पिछले तकरीबन दो महीने से चोट से उबर रहे थे। फिट होने के बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी किया और पहले ही मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर पंजाब क्रिकेट टीम की हार में अहम भूमिका निभाई। अब सबकी नजरें भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज पर टिकी हैं जहां वो एक बार फिर भारतीय जर्सी में फैंस के सामने होंगे।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।