क्रिकेट

Mohammed Siraj Price: आईपीएल 2025 में इस टीम से जुड़े मोहम्मद सिराज, रबाडा के साथ आएंगे नजर

Mohammed Siraj Price: आईपीएल 2025 में मोहम्मद सिराज नई जर्सी के साथ उतरेंगे। सिराज इससे पहले आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन ऑक्शन से पहले इस गेंदबाज को रिलीज कर दिया गया था।

Image

मोहम्मद सिराज (साभार-TNN)

Mohammed Siraj Price: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2025 में नई जर्सी के साथ नजर आएंगे। पहले आरसीबी ने उन्हें रिटेन नहीं किया और ऑक्शन के दौरान आरटीएम के लिए मना कर बता दिया कि इस गेंदबाज से अब आरसीबी का मोहभंग हो गया है। हैदराबाद के इस गेंदबाज में गुजरात टाइटंस ने दिलचस्पी दिखाई और 2 करोड़ की इस बेस प्राइस वाले खिलाड़ी को 12.25 करोड़ रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया। शमी को रिलीज करने वाली गुजरात की गेंदबाजी लाइनअप में अब सिराज का साथ कगिसो रबाडा देंगे।

मोहम्मद सिराज का आईपीएल डेब्यू

मोहम्मद सिराज ने साल 2017 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा था। डेब्यू सीजन में ही उन्होंने 6 मैच में 10 विकेट चटकाए। आरसीबी ने उन्हें साल 2018 में 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। तब से लेकर वह साल 2024 तक आरसीबी के साथ जुड़े थे। 2025 ऑक्शन से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

मोहम्मद सिराज का आईपीएल करियर

मोहम्मद सिराज के आईपीएल करियर की बात करें को 93 मैच में 93 विकेट लिए हैं। उनके नाम 2 फोर फर है और उनका बेस्ट बॉलिंग फीगर 21 रन देकर 4 विकेट है। साल 2023 का सीजन उनके लिए बेस्ट रहा था। उन्होंने उस साल 14 मैच में 7.52 की इकोनॉमी से 19 विकेट चटकाए थे और उनका बेस्ट स्पेल 21 रन देकर 4 विकेट था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article