क्रिकेट

GT vs SRH Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी सनराइजर्स हैदराबाद

GT vs SRH Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज हैदराबाद और गुजरात के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद जीतकर यहां पहुंची है जबकि गुजरात को राजस्थान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Image

आज का टॉस कौन जीता, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-X)

GT vs SRH Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत जरूरू है जबकि गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने से केवल एक जीत दूर है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीतकर यहां पहुंची है जबकि गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था जबकि गुजरात टाइटंस को राजस्थान से हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।

क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े

इस मैदान पर अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं। 37 में 17 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 20 मुकाबला चेज करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर गुजरात की टीम 18 मुकाबला जीती है जिसमें से 10 में उसे जीत मिली है और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन इस मैदान पर यह 5वां मुकाबला है। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में गुजरात 3 मैच ही जीत पाई है।

गुजरात और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन-

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, गेराल्ड कोएत्जी, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article