क्रिकेट

GT vs LSG Flashback: गुजरात के खिलाफ अब तक नहीं जीत पाई है टीम लखनऊ, 82 रन पर हो गई थी आउट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 7, 2023, 10:55 AM IST

GT vs LSG Flashback: आईपीएल के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा भारी रहा है और लखनऊ को इस टीम के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है।

Image

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. आज तक गुजरात से नहीं जीता है लखनऊ
  2. हेड टू हेड में 3-0 है स्कोर
  3. नए कप्तान के नेतृत्व में पहले जीत की तलाश में उतरेगी लखनऊ

GT vs LSG Flashback: आईपीएल के 51वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना डिफेंडिंग चैंपियन और इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस से होगा। गुजरात 10 में से 7 मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर है जबकि लखनऊ की टीम 10 में से 5 मुकाबला जीत कर तीसरे नंबर पर है।

दो खिलाड़ियों के इंजरी के कारण लखनऊ की टीम पहले से ज्यादा कमजोर नजर आ रही है और नए कप्तान क्रुणाल पांड्या पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। गुजरात के सामने लखनऊ का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में लखनऊ को एक भी जीत नहीं मिली है और गुजरात फिलहाल 3-0 से आगे है।

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जब दोनों टीम एकबार फिर भिड़ेगी तो लखनऊ के सामने पिछली तीन हार का बदला लेने का मौका होगा। पिछले सीजन में दोनों के बीच दो मुकाबले हुए थे, जबकि इस सीजन एक बार दोनों टीम पहले ही भिड़ चुकी है जहां गुजरात रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 7 रन से हराया था।

पहला मुकाबला गुजरात ने 5 विकेट से जीता

पहले मुकाबले की बात करें तो लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात ने 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से राहुल तेवतिया ने 24 गेंद पर 40 रन की पारी खेली थी।

82 रन पर आउट हो गया था लखनऊ

दूसरी बार जब दोनों टीम भिड़ी थी तो लखनऊ पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 82 रन बनाकर आउट हो गई। राशिद खान ने इस मैच में 4 विकेट झटके थे।

आईपीएल 2023 में भी जीता गुजरात

इस सीजन जब दोनों टीम भिड़ी तो लो स्कोर वाले इस मैच में गुजरात ने लखनऊ को 7 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे और लखनऊ को 128 रन के स्कोर पर रोक दिया। लखनऊ के पास आज के मैच में गुजरात के खिलाफ अपनी लगातार 3 हार के सिलसिले को खत्म करने का सुनहरा मौका होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article