क्रिकेट

GT vs DC Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात टाइटंस

GT vs DC Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज दिल्ली और गुजरात का मुकाबला होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां इस सीजन गुजरात का प्रदर्शन अच्छा रहा है। यहां खेले गए इस सीजन 3 मुकाबलों में से 2 में उसे जीत मिली है।

Image

आज का टॉस कौन जीता, दिल्ली और गुजरात का मैच (साभार-TNN)

GT vs DC Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज दो मुकाबले होने हैं। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें भिडेंगी जो प्वाइंट्स टेबल में टॉप 3 में शामिल है। आज के मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली कैपिटल्स 6 मैच में से 5 मुकाबला जीत कर टॉप पर है जबकि गुजरात की टीम 6 मैच में 4 मुकाबला जीतकर तीसरे पायदान पर है। दिल्ली अपना पिछला मुकाबला सुपर ओवर में जीतकर यहां पहुंची है तो गुजरात को पिछले मुकाबले में लखनऊ से हार का सामना करना पड़ा था।

क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आज तक कुल 38 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 17 मुकाबला पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 21 मुकाबला चेज करने वाली टीम जीती है। इस मैदान का औसत स्कोर पहली पारी में. 173 रन जबकि दूसरी पारी में 160 रन रहा है। इस मैदान पर टीम चेज करना ज्यादा पसंद करती है इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। इस सीजन इस मैदान पर 3 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से दो में गुजरात ने जीत दर्ज की है।

जीटी बनाम डीसी टॉस का समय (GT vs DC Toss Time)

जीटी बनाम डीसी के बीच आज के मैच का टॉस शाम 3.00 बजे होगा।

जीटी बनाम डीसी टॉस की जगह (GT vs DC Toss Venue)

जीटी बनाम डीसी के बीच आज का मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा।

जीटी बनाम डीसी आज का टॉस किसने जीता (GT vs DC Toss Win Today)

जीटी बनाम डीसी के बीच आज का मैच के टॉस गुजरात ने जीता।

दिल्ली और गुजरात की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI Today Match)- अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

गुजरात की प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI Today Match)- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article