क्रिकेट

IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल ने सीजन में तीसरी बार दिया 'अंडा', नाम हुआ अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 11, 2024, 10:46 PM IST

Most Ducks in IPL History: आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला खामोश है। इसी क्रम में उनके नाम आईपीएल इतिहास का एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Image

ग्लेन मैक्सवेल(IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में 17वीं बार शून्य पर आउट हुए मैक्सवेल
  • बने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार अंडा देने वाले विदेशी प्लेयर
  • सीजन में तीन बार नहीं खोल पाए मैक्सवेल खाता

Glenn Maxwell, Most Ducks in IPL: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले की खामोशी आईपीएल 2024 में खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिस मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 202* रन की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली थी। उसी वानखेड़े स्टेडियम में मैक्सवेल मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके। श्रेयस गोपाल ने अपनी फिरकी में फंसाकर उन्हें चौथी ही गेंद पर एलबीडब्लू कर दिया।

मौजूदा सीजन में तीन बार नहीं खोल पाए खाता

मौजूदा सीजन में मैक्सवेल तीसरी बार अपना खाता नहीं खोल पाए। छह मैच की छह पारियों में (0, 3, 28, 0, 1, 0) मैक्सवेल केवल 32 रन 5.33 के औसत से बनाए हैं। 28 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। ये पारी उन्होंने कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरू में खेली थी। लेग स्पिनर मैक्सवेल के लिए परेशानी की वजह लगातार बन रहे हैं।

सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले विदेशी

गुरुवार को शून्य पर आउट होते ही ग्लेन मैक्सवेल के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड साझा रूप से दर्ज हो गया। आईपीएल में मैक्सवेल 17 बार अपना खाता नहीं खोल सके। दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा भी इतनी ही बार अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। ऐसे में मैक्सवेल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं। विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में दूसरे पायदान पर सुनील नरेन और राशिद खान हैं। दोनों 15-15 बार अपना खाता खोलने में नाकाम रहे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article