क्रिकेट

Video: अभिषेक शर्मा के साथ लड़की ने सरेआम की छेड़छाड़, हाथ पकड़कर खींचा अपनी तरफ

Abhishek Sharma Video: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का हाथ सरेआम पकड़कर खींच दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

Image

अभिषेक शर्मा (फोटो साभार- moreofhimshikha)

Abhishek Sharma Video: आईपीएल 2026 की खुमारी क्रिकेट फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रही है। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला फैन ने सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का हाथ सरेआम पकड़कर खींच दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम होटल से गुजर रही थी। इसी बीच कई फैंस किनारे लाइन लगाकर खड़े होते हैं।

अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले ईशान किशन गैलरी से गुजरते हैं। इसके बाद अभिषेक शर्मा जैसे ही वहां से गुजर रहे होते हैं, एक महिला फैन उनका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचती है। अचानक हुए इस वाकये से अभिषेक शर्मा डर जाते हैं। आप उनके चेहरे पर आसानी से शिकन देख सकते हैं। हालांकि, तुरंत ही सुरक्षाकर्मी लड़की का हाथ पीछे करते हैं और अभिषेक शर्मा को आगे जाने देते हैं। इस दौरान दो-तीन लड़कियां अभिषेक शर्मा को देखकर हंसती नजर आती हैं। देखें वीडियो-

कैसा है अभिषेक शर्मा का IPL रिकॉर्ड

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर moreofhimshikha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL के पिछले मुकाबले में शानदार 57 रन बनाए हैं। वह इस सीजन औरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। इस सीजन उन्होंने एक शानदार शतक भी जड़ा है। IPL में उन्होंने अब तक 85 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 2195 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने दो शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article