क्रिकेट

Gautam Gambhir Returns India: इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, अचानक भारत लौटे कोच गंभीर- रिपोर्ट

Gautam Gambhir Returns India: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट की तैयारी में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभाीर भारत के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मां की तबीयत खराब है।

Image

गौतम गंभीर (फोटो- BCCI)

Gautam Gambhir Returns India: इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अचानक भारत लौट आए हैं। गंभीर भारत ए और भारतीय टीम के बीच खेले जाने वाले इंट्रा स्क्वॉड मैच से पहले अचानक भारत के लिए रवाना हो गए हैं। रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर अपनी मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद भारत लौट आए हैं। वह वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गौतम गंभीर अगले हफ्ते तक टीम के साथ दोबारा जुड़ सकते हैं।

पहला टेस्ट 20 जून से

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भारत के लिए 2025-27 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) चक्र की पहली श्रृंखला है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की टीम नए सिरे से अपनी टेस्ट पहचान बनाने की कोशिश करेगी।

पहला टेस्ट: 20 जून, हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट: 28 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट: 6 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट: 14 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट: 22 जुलाई, द ओवल, लंदन

गंभीर सुधारना चाहेंगे अपना रिकॉर्ड

गौतम गंभीर का टेस्ट में कोच के रुप में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया को पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर हार मिली इसके बाद बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भी टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 4-1 से हार गई। ऐसे में इस सीरीज में गंभीर के लिए जीत जरूरी है।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article