क्रिकेट

भारत की तरह पाकिस्तान को भी ICC ट्रॉफी जिताना चाहते हैं गैरी कर्स्टन, बताया क्या है उनका लक्ष्य

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2024, 07:21 PM IST

Gary Kristen Goal: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कोच गैरी कर्स्टन ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अपने दो साल के लक्ष्य को साफ कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को अगले दो साल में एक आईसीसी ट्रॉफी दिलाने को लेकर हुंकार भरी है और इसके लिए हर संभव प्रयास की बात कही है।

Image

गैरी क्रिस्टर्न(फोटो- ICC/X)

Gary Kristen Goal: पाकिस्तान के नवनियुक्त मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए एक सामान्य लक्ष्य रखा है कि उसे अगले तीन साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के तीन टूर्नामेंटों में से कम से कम एक ट्रॉफी जीतनी होगी।अब और 2026 के बीच होने वाली प्रमुख प्रतियोगिताओं में 2024 (अमेरिका और वेस्टइंडीज) और 2026 (भारत) में दो टी20 विश्व कप के साथ-साथ 2025 एकदिवसीय चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा। भारत की विश्व कप विजेता टीम के मुख्य कोच रह चुके कर्स्टन चाहते हैं कि बाबर आजम और उनकी टीम कम से कम एक टूर्नामेंट जीते।

वर्तमान में आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के मार्गदर्शक (मेंटर) कर्स्टन को रविवार को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए पाकिस्तान का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कर्स्टन के पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे से पहले 22 मई से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है।

अगर हम एक ट्रॉफी जीत जाते हैं तो ये शानदार होगा- गैरी कर्स्टन

कर्स्टन से उनके कार्यकाल के दौरान उनके लक्ष्यों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पॉडकास्ट में कहा, ‘‘अगर आप उन तीन आईसीसी प्रतियोगिताओं में से एक जीत सकते हैं तो यह एक शानदार उपलब्धि होगी, चाहे वह आगामी प्रतियोगिता (टी20 विश्व कप) हो या अब से दो साल बाद।उन्होंने कहा - 'मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। यदि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है तो हमारे पास हमेशा ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका होगा। इसलिए मेरे लिए यह समझना वास्तव में महत्वपूर्ण होगा कि टीम अभी कहां हैं और टीम को शीर्ष पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होने के लिए कहां जाने की जरूरत है।'
End of Article