क्रिकेट

सद्गुरु की शरण में पहुंचे नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 11, 2023, 09:47 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ईशा योग सेंटर पहुंचे और उन्होंने सद्गुरु के साथ कुछ वक्त गुजारा और अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया है।

Image

वीरेंद्र सहवाग सदगुरु के साथ

कोयंबटूर: अपने क्रिकेट करियर में बल्ले से सफलता के कई बड़े अध्याय लिख चुके टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब आध्यात्म की राह पर चलते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया का शहंशाह कहे जाने वाले सहवाग कई बार भगवे वेश में नजर आ चुके हैं लेकिन उनका एक नया अवतार हाल ही में देखने को मिला। जब वो सद्गुरु के ईशा योग सेंटर के कार्यक्रम में शिरकत करने कोयंबटूर पहुंचे।

वीरेंद्र सहवाग ने अपनी ईशा योग सेंटर की यात्रा का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ सहवाग ने लिखा, विथ द मास्टर, जर्नी इज फास्टर। मैंने तीसरी बार ईशा योग सेंटर का दौरा किया, इस बार भी अपने पिछले दौरे की तुलना में ज्यादा प्रभावित हुआ। सद्गुरु एक अद्भुत व्यक्ति हैं, हम भाग्यशाली हैं कि हम एक महान गुरु के दौर में जी रहे हैं। वो कई अविश्वसनीय काम कर रहे जिनकी और किसी का ध्यान नहीं जाता है। मैं इतने प्यार, करुणा और सबके लिए आपके समर्पण के प्रति कृतज्ञता जाहिर करता हूं। आपके आशीर्वाद से से हम अपने अंदर के दिव्य आनंद की अनुभूति करने की कला को सीख सकते हैंं।

सद्गुरु से पूछा कैसे गुजारते हैं वक्त

सहवाग ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो सद्गुरु के साथ नजर आ रहे हैं। सद्गुरु से सहवाग पूछते हैं कि आप अपना वक्त कैसे गुजराते हैं तो उन्होंने चुटकीले अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मेरे पास गुजारने के लिए वक्त नहीं हैं। काम करना मेरे लिए बाध्यता नहीं है, मैं बगैर काम के भी रह सकता हूं।

आदिवासी बच्चों के साथ गुजारा वक्त

सहवाग वीडियो में योग सेटर के कुंड में स्नान करते और देवी की आराधना करते नजर आ रहे हैं। आश्रम में रह रहे आदिवासी बच्चों को भोजन कराया और उनके साथ वक्त गुजराते भी वो नजर आए।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article