क्रिकेट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पीटरसन ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, कही यह बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 02:33 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन अभी भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान केविन पीटरसन की कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केविन पीटरसन। (फोटो - पीटरसन के ट्विटर से)

Photo : Twitter

सोशल मीडिया पर हिंदी में पोस्ट शेयर कर चर्चा में रहने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इन दिनों भारत दौरे पर हैं। 42 साल के केविन पीटरसन ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाम से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अमित शाह से मुलाकात करने के बाद पीटरसन ने अपने ट्विटर अंकाउंट से दो फोटो शेयर किए। इसमें दोनों एक-दूसरे से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। केविन पीटरसन ने फोटो के साथ लिखा कि आज सुबह शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद अमित शाह। आकर्षक बातचीत। दयालु, देखभाल करने वाले और प्रेरक व्यक्ति हैं आप।

बेहतरीन मेहमाननवाजी से प्यार करता हूं

42 साल के केविन पीटरसन ने भारत की मेहमाननवाजी को लेकर भी ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने भारत की मेहमाननवाजी को लेकर लिखा कि भारत में होने के लिए हमेशा बहुत उत्साहित हूं। एक ऐसा देश जिसे मैं दुनिया की बेहतरीन मेहमाननवाजी से प्यार करता हूं। दिल्ली में कुछ दिन बिताना, जो दुनिया के मेरे पसंदीदा शहरों में से एक है।

सोशल मीडिया पर करते हैं हिंदी में पोस्ट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर इंग्लिश के साथ हिंदी में भी पोस्ट शेयर करते हैा। इससे पहले भी वे कई बार हिंदी में पोस्ट कर चर्चा में बने थे। 2004 में डेब्यू करने वाले पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट में 8181 रन बनाए हैं और 10 विकेट भी लिए हैं। इसी तरह 136 वनडे में 4440 रन और सात विकेट झटके हैं। टी20 में ज्यादा मुकाबला नहीं खेले हैं। पीटरसन ने 37 टी20 में 1176 रन और एक विकेट चटकाए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article