बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज 1-0 के अंतर से अपने नाम कर ली। विंडीज की टीम में लंबे संमय अंतराल के बाद विदेशी सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीती है। कैरेबियाई टीम पिछली कुछ सीरीज से विरोधी टीमों को उनके घर पर चुनौती देने में सफल हुई है। ऐसे में क्या इसे टेस्ट क्रिकेट की पुरानी सरताज की धमाकेदार वापसी के रूप में देखा जा सकता है?
32 साल बाद हासिल की बड़ी उपलब्धि
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को उसी की धरती पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराकर अपनी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए हैं। सिलहट में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, लेकिन ढाका में पहले टेस्ट में मिली आठ विकेट की जीत ने कैरेबियाई टीम को सीरीज का विजेता बना दिया। यह जीत सिर्फ एक सीरीज अपने नाम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए कई मायनों में अहम है। वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए इस जीत का सबसे बड़ा महत्व उसका ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। टीम ने 2026 में अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक, 1994 के बाद यह पहला मौका है जब कैरेबियाई टीम ने एक कैलेंडर वर्ष बिना कोई टेस्ट सीरीज हारे पूरा किया है। टीम ने लगातार तीन टेस्ट सीरीज में अजेय रहने का सिलसिला भी बनाया है। इससे पहले उसने न्यूजीलैंड को उसके घर पर सीरीज बराबर करन के लिए मजबूर किया था।