IND vs NZ 3rd ODI Live Score: हैमिल्टन में मौसम ने बदली करवट, बारिश के चलते मैदान पर फिर से बिछाए गए कवर्स
Ind बनाम Nz Live Score Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारत ने दो मैच जीतकर 2-0 से बढ़त बना ली है। आज भारत सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। वहीं, न्यीजीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। यहां पढ़ें भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मैच के लाइव अपडेट्स।
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: हैमिल्टन में मौसम ने बदली करवट, बारिश के चलते मैदान पर फिर से बिछाए गए कवर्स
भारत पांच मैच की सीरीज में 2-0 से आगे है लेकिन ईडन पार्क में विराट कोहली की शानदार पारी को छोड़ दें तो कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी रोहित समेत अन्य बल्लेबाज तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों में सहज नजर नहीं आए हैं। गिल की प्राथमिकता तीसरे मैच में ही सीरीज जीतना होगी क्योंकि वह अंतिम दो मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में होने वाले पहले टेस्ट की तैयारी के लिए अपना ध्यान लाल गेंद के क्रिकेट पर लगाना होगा।
