टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Scout OP ने Yung DSA पर उठाया हाथ, मेकर्स ने दी एक साथ 4 कड़ी सजाएं

Bigg Boss 20 News: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर खबर सामने आई कि स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच हाथापाई इतनी। सिर्फ यही नहीं स्काउट को मेकर्स ने ऐसी हरकत करने के लिए चार सजा सुनाईं।

Image

यंग पर हाथ उठाने के लिए स्काउट को मिली सजा/ फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 20 News: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं शो अपने आखिरी पड़ाव यानी फिनाले करीब ओर बढ़ रहा है। वहीं हाल ही में शो से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जानकार सब शॉक्ड हैं। ऐसा कहा जा रहा है की कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग डीएसए (Yung DSA) और स्काउट ओपी (Scout Op) के बीच हाथापाई हुई। ये हाथापाई इतनी बढ़ गई कि खुद बिग बॉस को बीच में आना पड़ा। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक स्काउट ओपी को यंग पर हाथ उठाने के लिए चार कड़ी सजाएं मेकर्स ने दी। क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अरिश्फा खान से छिनी कैप्टेंसी)

स्काउट और यंग की क्यों हुई लड़ाई?

शो 'बिग बॉस 20' के फैन पेज के अनुसार कैप्टेंसी टास्क के राउन्ड 2 में उदिति रोबोट की कुर्सी पर बैठी थीं, तब टीम ए को उन्हें रुलाना था। इसी दौरान स्काउट ने उदिति की परिवार वाली तस्वीर का एक कोना थोड़ा जला दिया, ताकि वे रोने लग जाएं। इस दौरान गुल्लू और यंग बार-बार स्काउट को ऐसा करने से रोकने लगे। स्काउट ने दोनों को दूर रहने की वार्निंग दे डाली, लेकिन यंग लगातार कंटेस्टेंट पर कमेन्ट करते रहे। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई और गाली-गलौज शुरू हुई। इस दौरान स्काउट ने गुस्से में यंग को जोर से धक्का दे दिया। इस पर यंग ने भी साफ कह दिया, 'अब दोस्ती खत्म।' बढ़ते इस हंगामे को देखते हुए बिग बॉस को बीच में आना पड़ा। बिग बॉस ने स्काउट को बेडरूम और यंग को गार्डन में रहने का आदेश दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: स्काउट OP संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Kaashvi ने समय रैना संग की दिवाली पार्टी)

स्काउट ओपी को मिली ये चार सजा

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्काउट ओपी को दोषी मानते हुए 'बिग बॉस' ने कंटेस्टेंट को चार सजाएं दी। पहली सजा स्काउट पूरे सीजन नॉमिनेट रहेंगे। दूसरी कंटेस्टेंट को कैप्टेन बनने का मौका नहीं मिलेगा। तीसरी सजा स्काउट को कोई भी स्पेशल पावर नहीं मिलेगी। आखिरी सजा बिग बॉस जब चाहे स्काउट ओपी को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article