क्रिकेट

IPL 2023: इन पांच खिलाड़ियों पर होगा सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का दारोमदार

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 26, 2023, 03:54 PM IST

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार नए कप्तान एडेन मार्करम के नेतृत्व में आईपीएल में अपना दांव आजमाएगी। मार्करम ने हाल ही में अपनी कप्तानी में SST20 का खिताब जीता है और टीम को उम्मीद है कि वह यह कारनामा आईपीएल में भी दोहरा सकते हैं। मार्करम का फॉर्म भी शानदार रहा है।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद

Photo : Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी टीम जमकर नेट्स पर पसीना बहा रही है। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सीजन बेहद खास होने वाला है। दरअसल नए कप्तान एडेन मार्करम के नेतृत्व में टीम शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्साह से भरी है। मार्करम ने हाल ही अपनी कप्तानी में SA20 लीग जीता है।

आईपीएल 2023 की बात करें तो सनराइजर्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 अप्रैल को करेगी। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा, जबकि हैदराबाद अपना आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी। इस बार हैदराबाद की टीम में युवा जोश और अनुभव का बेजोड़ मिश्रण है। आइए उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिनके प्रदर्शन पर हैदाराबाद टीम का परफॉर्मेंस निर्भर करेगा।

एडेन मार्करम- वर्तमान में एडेन मार्करम शानदार फॉर्म में हैं अपनी कप्तानी में SA20 चैंपियन बनने वाले एडेन मार्करम ने इस लीग में बल्ले से कमाल किया था। उन्होंने 12 मैच में 33.27 की औसत से 366 रन बनाए थे। मार्करम के आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 20 मैच में 40.54 की बेहतरीन औसत से 527 रन बनाए हैं।

उमरान मलिक- उमरान मलिक भले टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो, लेकिन आईपीएल में उन पर उनकी टीम को जीताने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पिछले सीजन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। उन्होंने 14 मैच में 22 विकेट झटके थे और उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 25 रन देकर 5 विकेट रहा था।

राहुल त्रिपाठी-टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके राहुल त्रिपाठी का हौसला सातवें आसमान पर है। पिछले सीजन में उन्होंने 37.55 की औसत और 158.24 की स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए थे। इस बार भी उनके कंधों पर टीम का दारोमदार रहेगा।

भुवनेश्वर कुमार- भुवनेश्वर कुमार के लिए पिछला सीजन उतना खास नहीं रहा था, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम के सबसे प्रमुख हथियारों में से एक हैं। उनके पास 146 आईपीएल मैच का अनुभव है। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच में 12 विकेट लिए थे।

ग्लेन फिलिप्स-फिलिप्स ने 2021 में राजस्थान के साथ आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन वह केवल 3 मैच ही खेल पाए थे। 3 मैच में उन्होंने 26 रन बनाए थे, लेकिन फिलहाल फिलिप्स शानदार फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से भी आईपीएल 2023 में कुछ विस्फोटक पारी देखने को मिल सकती है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article