क्रिकेट

'आग अभी भी जिंदा है..' दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के लिए किया स्पेशल पोस्ट, जमकर हुआ वायरल

Dinesh Karthik post for Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और चेज मास्टर विराट कोहली की एक बार फिर से दोस्ती देखी गई है। कार्तिक ने विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे होने पर एक स्पेशल पोस्ट किया है जो कि हर तरफ वायरल है।

Image

विराट कोहली- दिनेश कार्तिक (फोटो- X)

Dinesh Karthik post for Virat Kohli: आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी और भारत के पूर्व स्टार दिनेश कार्तिक ने अपने पूर्व साथी विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर बधाई दी है। उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट किया है जो कि हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है। हली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में एकदिवसीय मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस मैच में उन्होंने गौतम गंभीर के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की, जो अब भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। दुर्भाग्य से गंभीर दो गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए, जबकि कोहली नुवान कुलसेकरा की गेंद पर आउट होने से पहले 22 गेंदों पर 12 रन बनाने में सफल रहे थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, कोहली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पदार्पण किया, जहां वह 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। जहां तक उनके टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत की बात है, तो यह 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने दो पारियों में 4 और 15 रन बनाए थे।

दिनेश कार्तिक ने किया विशेष पोस्ट

दिनेश कार्तिक ने कोहली के 16 साल पूरे होने पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि '16 साल हो गए हैं लेकिन अब भी आग जिंदा है..' इसे हर तऱफ पसंद किया जा रहा है। बता दें कि विराट कोहली और दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सालों तक साथ खेले हैं और उनकी दोस्ती बेहद खास है। कार्तिक आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी के बैटिंग कोच बन गए हैं ऐसे में कोहली-कार्तिक की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलेगी।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article