क्रिकेट

PAK vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगे दोहरे झटके

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की घरेलू वनडे सीरीज के आगाज से पहले पाकिस्तानी टीम को करारा झटका लगा है। टीम को दो धाकड़ खिलाड़ी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। जानिए क्या है वजह

Image

सैम अयूब और फखर जमां(फोटो क्रेडिट PCB)

Pakistan vs Australia ODI Series: बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में 0-2 के अंतर से हार का सामना करने वाली पाकिस्तानी टीम के खेमे से एक बुरी खबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज को लेकर आई है। पाकिस्तानी टीम के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर जमां 30 मई से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बात का ऐलान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को किया।

चोट से उबर रहे हैं फख़र जमां और सैम अयूब

पीसीबी ने जारी किए बयान में कहा, हमारे सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर जमां 30 मई से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। दोनों खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं दोनों को पीसीबी मेडिकल बोर्ड की देखरेख में रिहैब जारी रखने की सलाह दी गई है। इसलिए दोनों वनडे सीरीज के लिए टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। दोनों की फिटनेस के बारे में बाद में जानकारी साझा की जाएगी।

ऐसा है पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आगाज 30 मई, 2026 को रावलपिंडी में होगा। सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे 2 और 4 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच स्थानीय समयानुसार 4:30 PM (भारतीय समयानुसार 5:00 PM) बजे से खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2022 के बाद पहली बार वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंची है। उस सीरीज में मेजबान टीम ने 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरान किया था। लाहौर में आयोजित उस सीरीज में मेजबान टीम के 3-0 के अंतर से जीत मिली थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज में कांटे की टक्कर होने की संभावना है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article