क्रिकेट

EXPLAINED: भारत इंग्लैंड पहले वनडे मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं विराट कोहली? जानें वजह

Virat Kohli injured: इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में पहला वनडे मैच खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भारत की प्लेइंग 11 में नहीं हैं। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे वजह क्या है।

Image

विराट कोहली पहले वनडे मैच से बाहर (फोटो- AP)

Virat Kohli injured: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से यश्स्वी जायसवाल और हर्षित राणा को डेब्यू का मौका मिला है। टॉस के समय जैसे ही भारत की प्लेइंग 11 का ऐलान हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल चेज मास्टर विराट कोहली इसकी टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में फैंस को हम बताने जा रहे हैं कि आखिरकार विराट कोहली पहले वनडे मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी के लिए भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज काफी जरूरी है। ऐसे में विराट कोहली भी इसके लिए जमकर तैयारी कर रहे थे और इसके पहले मैच में खेलना चाहते थे। हालांकि कल रात को उन्हें घुटने में खिंचाव हो गया जिसके चलते वे पहले मैच में भाग नहीं ले पा रहे हैं। उनकी चोट कितनी गहरी है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि फैंस चाहेंगे कि वे जल्द ही ठीक होकर दूसरे मैच में खेले।

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। शुरुआत में गेंद के साथ आक्रामक होने की जरूरत है और फिर बाद में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। कुछ समय के लिए आराम मिलना अच्छा है, यह एक नई शुरुआत है और यह अच्छा प्रदर्शन करने का एक शानदार मौका है। कुछ समय के लिए खेल पाना बहुत महत्वपूर्ण है, जो भी अवसर हमारे पास है उसका अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करें। जायसवाल और हर्षित अपना डेब्यू कर रहे हैं, दुर्भाग्य से विराट नहीं खेल रहे हैं, उन्हें कल रात घुटने में समस्या थी।

भारत इंग्लैंड पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11 (Team India playing XI)

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11( England playing XI)

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article