क्रिकेट

Champions Trophy 2025: इयोन मोर्गन और शेन वाटसन ने कर दी भविष्यवाणी, इस टीम के सिर पर सजेगा चैम्पियंस ट्रॉफी का ताज

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी का रोमांच शुरू हो चुका है। इस बीच, पूर्व क्रिकेटर इयोन मोर्गन और शेन वॉटसन ने चैम्पियन टीम के नाम को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।

Image

शेन वॉटसन के साथ विराट कोहली और इयोन मोर्गन। (फोटो- Shane Watson/ICC twitter)

Photo : Twitter

Champions Trophy 2025: पूर्व क्रिकेटरों इयोन मोर्गन और शेन वॉटसन का मानना है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में भी भारत चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार है। मोर्गन ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग कैप्टंस डे कार्यक्रम में बुधवार को कहा,‘मेरा मानना है कि भारत खिताब का सबसे प्रबल दावेदार है।’

उन्होंने कहा,‘मुझे भारतीय टीम में कोई कमी नजर नहीं आ रही। पिछले कुछ टूर्नामेंटों में ऐसा ही रहा है। अहमदाबाद में फाइनल में आस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया और फिर टी20 विश्व कप में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को खिताबी जीत से वंचित कर दिया।’ उन्होंने कहा,‘आपको मानना होगा कि खिताब जीतने और शैंपेन का स्वाद चखने से आत्मविश्वास आता है क्योंकि अगर आप एक बार जीत गए तो आपको यकीन हो जाता है कि आप दोबारा भी जीत सकते हैं।’

वॉटसन ने कहा कि हार्दिक पंड्या की वापसी से भारतीय टीम मजबूत हुई है। उन्होंने कहा,‘अगर दावेदार की बात करें तो वह भारत है । हार्दिक पंड्या के तेज गेंदबाजी हरफनमौला के रूप में वापिस आने से भारतीय टीम मजबूत हुई है।’ उन्होंने कहा,‘उनके पास जसप्रीत बुमराह नहीं है लेकिन बाकी टीम लगभग वही है जो वनडे विश्व कप फाइनल तक पहुंची थी।’

वॉटसन ने कहा कि कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के बिना उतरी आस्ट्रेलियाई टीम को बड़े टूर्नामेंट जीतना आता है। उन्होंने कहा,‘आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। गेंदबाजी में कुछ प्रश्नचिन्ह हैं लेकिन उन्हें पता है कि बड़े टूर्नामेंटों में कैसे जीत दर्ज की जाती है।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article