क्रिकेट

World Cup 2023, ENG vs NZ Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच का विश्व कप मैच

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 5, 2023, 12:02 PM IST

England vs New Zealand, ENG vs NZ ODI World Cup 2023 Live Score, Live Streaming, Vishwa Cup 2023 Live Telecast Channel In India: विश्व कप 2023 का आगाज आज डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और पिछले बार की उप विजेता न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। जानिए कब, कहां और कैसे देखें 13वें वनडे विश्व कप में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड का उद्धाटन मुकाबला।

Image

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, विश्व कप 2023 लाइव स्ट्रीमिंग

England vs New Zealand ODI World Cup 2023 Live Score, Live Streaming, Live Telecast Channel In India: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 का आगाज पिछले बार की फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। चार साल पहले इंग्लैंड ने दो सुपर ओवर तक गए फाइनल मुकाबले में बाउंड्री अंतर के आधार पर जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया था और कीवी टीम का विश्व चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया था। दोनों टीमें गुरुवार को जब आमने सामने होंगी तो जानिए आप इस मुकाबले का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

कब खेला जाएगा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला(ENG vs NZ World Cup 2023 Match Date)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला 5 अक्टूबर, 2023 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला (ENG vs NZ World Cup 2023 Match Venue)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला(ENG vs NZ World Cup 2023 Match Timing)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटे पहले होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 के उद्धाटन मुकाबला मैच का लाइव टेलीकास्ट (ENG vs NZ World Cup 2023 Match on TV)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 के खेले जाने वाले पहले मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर एसडी और एचडी दोनों फॉर्मेट में देख सकते हैं।

कहां देखें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 के उद्धाटन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (ENG vs NZ World Cup 2023 Match Live Streaming)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के उद्धाटन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं।

ऐसी हैं दोनों देशों की टीम:

इंग्लैंड की टीम(England World Cup 2023 Squad)

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयर्स्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

न्यूजीलैंड की टीम( New Zealand World Cup 2023 Squad)

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article