क्रिकेट

IND vs ENG 1st T20I Pitch Report: चेस्टर ली स्ट्रीट में किसकी होगी चांदी, चमकेगी गेंदबाजी या बल्लेबाजी; जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट

England vs India Pitch Report Today: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होगा। पहला टी20i मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आयरलैंड के खिलाफ मिली मायूसी को भूल कर टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी। आइए जानते हैं चेस्टर ली स्ट्रीट की पिच रिपोर्ट कैसी है।

Image

इंग्लैंड बनाम भारत पिच रिपोर्ट।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England Pitch Report Today: इंग्लैंड और इंडिया के बीच बहुप्रतिक्षित टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज 1 जुलाई 2026 से होने जा रहा है। पांच मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। क्योंकि, आयरलैंड दौरे पर उसे मायूसी मिली थी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम एक नई शुरुआत करना चाहेगी।

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर जब भारतीय टीम उतरेगी तो उसे अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, इंग्लैंड की तेज पिच पर गेंदबाजों से कमाल की उम्मीद होगी। इसके अलावा सभी फैंस की निगाहें वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू पर होंगी। दुनिया भर को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार है। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर सकते हैं।

पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर

चेस्टर ली स्ट्रीट का रिवरसाइड ग्राउंड आम तौर पर एक संतुलित पिच है। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सीम और स्विंग से मदद मिलती है। खासकर तब जब आसमान में बादल छाए हों। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है। यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच बन जाती है, जहां बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेल सकते हैं। हालांकि स्पिनरों को आम तौर पर बीच के ओवरों में थोड़ी टर्न और ग्रिप मिलती है।

यहां की सतह पर अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में गेंद को मूव कराने में मदद मिलती है। ऐसे में व्हाइट बॉल क्रिकेट में टॉस जीतने वाले कप्तान अक्सर पहले गेंदबाजी करना पंसद करते हैं। ताकि शुरुआती नमी और बाद में पड़ने वाली ओस का फायदा उठा सकें। तेज आउटफील्ड के चलते सेट हो चुके बल्लेबाज यहां आसानी से बाउंड्री बटोर सकते हैं।

आंकड़े

रिवरसाइड ग्राउंड पर कुल 8 टी20 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन तो टारगेट का पीछे करने वाली टीम ने पांच बार मुकाबले जीते गए हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 138 का है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर घटकर 131 रह जाता है। इस पिच पर सर्वोच्च स्कोर 195 रन और सबसे छोटा स्कोर 155 रन का रहा है। यहां अभी तक 143 रन का हाइएस्ट स्कोर चेज किया गया है, जबकि 179 रन का लोएस्ट स्कोर डिफेंड किया गया है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article