क्रिकेट

ENG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जैक क्राउली को नहीं मिली जगह

ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में चोट के कारण जैक क्राउली को जगह नहीं मिली है जबकि मीडि ऑर्डर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को पहली बार मौका मिला है।

Image

श्रीलंका और इंग्लैंड (साभार -ECB)

ENG vs SL: इंग्लैंड क्रिकेट ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। 21 अगस्त से 10 सितंबर के बीच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 21 अगस्त से 25 अगस्त के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। 14 सदस्यीय इस टीम में ओपनिंग बल्लेबाज जैक क्राउली का नाम नहीं है। वह उंगली में चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज डिलियन पेनिंगटन भी इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होंगे। द हंड्रेड में खेलते समय उन्हें चोट लगी जिसके कारण वह सीरीज से बाहर हो गए। पहली बार मीडिल ऑर्डर बैटर जॉर्डन कॉक्स को टीम में जगह मिली है। 23 साल का यह बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं जिसका उनको ईनाम मिला है। साल 2021 के बाद तेज गेंदबाज ऑली स्टोन की वापसी हुई है।

श्रीलंका के खिलाप इंग्लैंड का स्क्वॉड-

बेन स्टोक्स (डरहम) कप्तान

गस एटकिंसन (सरे)

शोएब बशीर (समरसेट)

हैरी ब्रुक (यॉर्कशायर)

जॉर्डन कॉक्स (एसेक्स)

बेन डकेट (नॉटिंघमशायर)

डैन लॉरेंस (सरे)

ओली पोप (सरे)

मैथ्यू पॉट्स (डरहम)

जो रूट (यॉर्कशायर)

जेमी स्मिथ (सरे)

ऑली स्टोन (नॉटिंघमशायर)

क्रिस वोक्स (वारविकशायर)

मार्क वुड (डरहम)

श्रीलंका-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल (Sri Lanka And England Test Schedule)

पहला टेस्ट (21-25 अगस्त)- ओल्ड ट्रैफर्ड

दूसरा टेस्ट (29 अगस्त- 2 सितंबर) लॉर्ड्स

तीसरा टेस्ट ( 6-10 सितंबर) ओवल लंदन

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे