क्रिकेट

England Squad Ashes 2025: एशेज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, युवा हैरी ब्रूक को मिली नई जिम्मेदारी

England Squad Ashes 2025: एशेज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस स्क्वॉड में चोट से जूझ रहे मार्क वुड ने वापसी की है। शोएब बशीर को भी मौका मिला है जो चोट के कारण भारत के खिलाफ एक टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

Image

एशेज के लिए इंग्लैंड की टीम (साभार-ICC)

England Squad Ashes 2025: 21 नवंबर से शुरू हो रहे एशेज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी उतरेगी, जबकि हैरी ब्रूक को उप-कप्तान बनाया गया है, जो ओली पोप को बतौर उप-कप्तान रिप्लेस करेंगे। इस स्क्वॉड में घुटने की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई है। इसके अलाव स्पिनर शोएब बशीर की भी वापसी हुई है जो भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज़ के दौरान चोटिल हो गए थे। तेज गेंदबाज़ मैथ्यू पॉट्स और ऑलराउंडर विल जैक्स को भी इस टीम में शामिल किया गया है। पॉट्स आखिरी बार दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे, जबकि जैक्स ने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। कप्तान बेन स्टोक्स कंधे की चोट से उबर रहे हैं, जिसकी कारण वह भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

इंग्लैंड को एशेज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल की सीरीज खेलनी है। इसके लिए भी टीम की घोषणा कर दी गई है। इंग्लैंड की टीम 3 मैच की टी20 और 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। यह सीरीज 18 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच खेली जाएगी। इसके बाद टीम एशेज खेलेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम- वनडे टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम- टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, सैम करन, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ल्यूक वुड

इंग्लैंड की एशेज टीम (England Ashes Team): बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग, मार्क वुड।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया एशेज का शेड्यूल (Ashes Schedule 2025)-

पहला टेस्ट- 21-25 नवंबर (पर्थ)

दूसरा टेस्ट- 4-8 दिसंबर (ब्रिसबेन)

तीसरा टेस्ट-17-21 दिसंबर (एडिलेड)

चौथा टेस्ट- 26-30 दिसंबर (मेलबर्न)

पांचवा टेस्ट- 4-8 जनवरी (सिडनी)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article