इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को जब लार्ड्स के लिए जा रही थी तो प्रदर्शनकारियों ने टीम की बस को रोक दिया। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।
‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ के तत्वावधान में प्रदर्शकारी मांग कर रहे थे कि ब्रिटेन की सरकार नई तेल, गैस और कोयला परियोजनाओं से जुड़े सभी लाइसेंस और स्वीकृति रोक दे।

Jonny Bairstow insta story
इस घटना को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बेयरस्टो ने लिखा, ‘‘अगर हम थोड़ा देर से पहुंचे तो यह हमारी गलती नहीं होगी।’’ इस बीच ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों को सड़क के बीच में बस के चारों तरफ देखा जा सकता था। बस हालांकि समय पर लार्ड्स पहुंची और मैच की शुरुआत में कोई विलंब नहीं हुआ।
