क्रिकेट

बैजबॉल को नए सिरे से परभाषित कर रहा है ये इंग्लिश बैटर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 24, 2023, 06:17 PM IST

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाद हैरी ब्रूक का टेस्ट क्रिकेट में धमाल बदस्तूर जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वो अपनी टीम को मुश्किल से उबारकर करियर का पहला दोहरा शतक जड़ने के करीब पहुंच गए हैं।

Image

न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद हैरी ब्रूक

Photo : AP

वेलिंगटन: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में युवा जोश और अनुभव की साझेदारी की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए 21 रन पर 3 विकेट चटका लिए थे। ऐसे में अनुभवी जो रूट और युवा हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 294 रन की साझेदारी करके धमाल कर दिया।

107 गेंद में पूरा किया आतिशी शतक

ब्रूक ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए करियर का चौथा शतक महज 107 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से पूरा कर लिया। दिन का खेल समाप्त होने तक ब्रूक ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और 169 गेंद में 184 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे। उन्होंने इस दौरान 24 चौके और 5 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108.87 का रहा।

100 के औसत और स्ट्राइकरेट से बना रहे हैं रन

ब्रूक केवल इस पारी में ही नहीं बल्कि अपने करियर में 100 से ज्यादा के औसत और स्ट्राइकरेट से रन बना रहे हैं। अबतक खेले 6 टेस्ट मैच की 9 की पारी में 1 बार नाबाद रहते हुए 100.87 के औसत और 99.38 के स्ट्राइक रेट से 807 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 184* रन हो गया है। ब्रूक करियर का पहला दोहरा शतक जड़ने की कगार पर पहुंच गए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article