टीवी मसाला

Nikki Tamboli-Arbaz Patel ने दो साल बाद किया ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने किया बॉयफ्रेंड को चीट?

Nikki Tamboli-Arbaz Patel Breakup Rumors: मशहूर एक्ट्रेस निक्की तंबोली और अरबाज पटेल को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं, निक्की पर चीटिंग का आरोप भी लग रहा है।

Image

Nikki Tamboli-Arbaz Patel का हुआ ब्रेकअप?

Nikki Tamboli-Arbaz Patel Breakup Rumors: मशहूर एक्ट्रेस निक्की तंबोली को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। निक्की तंबोली ने 'बिग बॉस 14' में हाथ आजमाने के बाद 'बिग बॉस मराठी' में भी एंट्री की थी, जहां रहते हुए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस मराठी' में ही निक्की तंबोली की मुलाकात अरबाज पटेल से हुई और शो में ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। यूं तो निक्की तंबोली और अरबाज पटेल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि दो साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। निक्की तंबोली और अरबाज पटेल (Arbaz Patel) को लेकर ये अटकलें इसलिए भी लग रही हैं, क्योंकि दोनों ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, अरबाज पटेल ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने चीटिंग पर बात रखी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli ने उगला Gaurav Khanna के लिए जहर, कहा 'मैं नकली लोगों को दोस्त नहीं...'

    निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और अरबाज पटेल (Arbaz Patel) ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। जहां अरबाज पटेल ने पोस्ट में लिखा, "अपने पार्टनर को धोखा देना और उसके बाद घर आकर उनकी आंखों में देखना और कहना कि तुम उससे प्यार करते हो, ये अलग ही तरह का अपमान है। मैंने कह दिया जो मुझे कहना था।" वहीं दूसरी ओर निक्की तंबोली ने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, "जो सच ये नहीं कहते। अफेयर इसलिए नहीं होते क्योंकि नया इंसान बहुत आकर्षक है। अफेयर्स तब होते हैं जब कोई पुराना रिश्ता निभाने वाला अपने किये वादों की इज्जत करना बंद कर देता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim की कलाई पर बहन सबा इब्राहिम ने बांधी राखी, व्लॉग में एक्टर ने दिखाई त्योहार की झलक
    Nikki Tamboli-Arbaz Patel का हुआ ब्रेकअप

    Nikki Tamboli-Arbaz Patel का हुआ ब्रेकअप

      अरबाज पटेल (Arbaz Patel) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की पोस्ट ने इन अटकलों को भी हवा दे दी है कि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड को चीट किया है। हालांकि ये बातें अफवाहों और अटकलों तक ही सीमित है, टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि निक्की और अरबाज का अपने रिश्ते को लेकर अगला कदम क्या होगा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article