क्रिकेट

ENG vs WI Highlights: रूट की ऐतिहासिक पारी से जीता इंग्लैंड, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त

ENG vs WI Highlights: कार्डिफ में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में जो रूट ने नाबाद 166 रन की पारी खेलकर फैंस का दिल खुश कर दिया। रूट की इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड 3 मैच की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है।

Image

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर (साभार-X)

ENG vs WI Highlights: जो रूट की ऐतिहासिक पारी के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 3 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 309 रन का लक्ष्य था जिसे उसने जो रूट की नाबाद 166 रन की पारी के दम पर 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह वनडे क्रिकेट में जो रूट की अब तक की बेस्ट पारी है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीड ने कीसी कार्टी की 103 और शाई होप के 78 रन की पारी के दम पर 308 रन बनाए। इन दोनों के अलावा ब्रैंडन किंग ने 59 रन की पारी खेली।

पहला वनडे 238 रन के अंतर से जीतने वाली इंग्लैंड टीम के पास आज सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है, वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

वेस्ट इंडीज (प्लेइंग XI): ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुदाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्राइडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, साकिब महमूद

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article