क्रिकेट

ENG vs WI 2nd ODI Toss Update: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

ENG vs WI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है।आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Image

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टॉस विजेता (फोटो -AP)

Who Won the toss today ENG vs WI IPL 2025 Today Match Toss Update: एजबेस्टन में हुए पहले वनडे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब दोनों टीमें आज (रविवार, 1 जून) कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में दूसरे वनडे में एक-दूसरे का सामना करेंगी। वेस्टइंडीज के लिए यह मैच जीवन-मरण का सवाल बन गया है, क्योंकि हार की सूरत में सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी। वहीं, इंग्लैंड एक और जीत के साथ सीरीज पर कब्ज़ा जमाना चाहेगा। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

पहले वनडे में वेस्टइंडीज की बुरी तरह हार

पहले वनडे में वेस्टइंडीज की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मोर्चों पर निराश किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 400 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैरी ब्रुक (71), जो रूट (65), फिल साल्ट (54) और जोस बटलर (48) सहित कई बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया। वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बेहद फीकी रही और उनके अनुभवहीन गेंदबाज़ इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आगे टिक नहीं पाए।जवाब में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पूरी तरह धराशायी हो गई और टीम मात्र 162 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों को कभी भी पारी में स्थिर नहीं होने दिया। ऐसे में वे दूस

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा (England vs West Indies 2nd ODI Time)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच रविवार, 1 जून को कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे IST से शुरू होगा।

भारत में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग चैनल ((England vs West Indies 2nd ODI Live Telecast in India)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग OTT (England vs West Indies 2nd ODI Live Streaming in India)

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टॉस का समय (England vs West Indies 2nd ODI Toss Time)

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे के लिए टॉस दोपहर 3:00 बजे IST पर होगा।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टॉस कौन जीता (England vs West Indies 2nd ODI Toss Winner)

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (ENG vs WI Squads)

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, मैथ्यू पॉट्स, टॉम हार्टले

वेस्टइंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर, कप्तान), आमिर जंगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जेडिया ब्लेड्स, ज्वेल एंड्रयू, जेडन सील्स, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शिमरॉन हेटमायर।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article