क्रिकेट

ENG vs SL: श्रीलंका सीरीज से पहले इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना कम

England vs Sri Lanka, Ben Stokes injury Updates: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 21 अगस्त से होगा, लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए। अब श्रीलंका के खिलाफ उनके खेलने की संभावना कम हो गई है।

Image

बेन स्टोक्स। (फोटो- Ben Stokes X)

Photo : Twitter

England vs Sri Lanka, Ben Stokes injury Updates: भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद श्रीलंका की टीम इंग्लैंड दौरे जाएगी। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 21 अगस्त से होगा। लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनके पहले टेस्ट में खेलने की संभावना कम है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेन स्टोक्स का सोमवार को स्कैन किया जाएगा। इसके अनुसार वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रविवार शाम को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते समय स्टोक्स चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

नहीं खेल पाए थे बड़ी पारी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स टीम के सदस्य हैं। पिछले दिनों नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बेन स्टोक्स बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने सिर्फ 4 गेंदों का सामना किया और महज दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट गए। हालांकि, निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। टीम की यह द हंड्रेड में 7 मैचों में चौथी जीत थी।

इंग्लैंड और श्रीलंका का ऐसा है शेड्यूल

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 21 से 25 अगस्त तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 29 अगस्त से 2 सितंबर तक लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 6 सितंबर से 10 सितंबर तक द ओवर में खेला जाएगा। सभी मैच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article