क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: इंग्लैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Jos Buttler vs Richie Berrington: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के छठवें मुकाबले में इंग्लैंड का सानमा स्कॉटलैंड से होगा। इस मुकाबले में जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड और रिची बेरिंगटन की कप्तानी में स्कॉटलैंड की टीम उतरी।

Image

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter

who won the toss today, SL vs SA, England vs Scotland Toss: फटाफट क्रिकेट यानी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के छठवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का सामना स्कॉटलैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इंग्लैंड की टीम 2022 से पहले 2010 में पहली बार चैम्पियन बनी थी। वहीं, स्कॉटलैंड की बात करें तो टीम का 2021 में बेस्ट प्रदर्शन रहा था। टीम सुपर-12 तक पहुंची थी। वहीं, दोनों टीमों के बीच अभी तक टी20 का एक भी मुकाबला नहीं खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। यह मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले तक मौजूदा वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मुकाबला ओमान और नामीबिया के बीच खेला गया है, जो टाई रहा था। सुपरओवर में इस मुकाबले में नामीबिया ने बाजी मारी थी।

ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण करीब 47 मिनट देरी के बाद मैच शुरू हुआ। इंग्लैंड की टीम गेंदबाजी करने उतरी।

इंग्लैंड-स्कॉटलैंड टॉस टाइम (ENG vs SCO Match Toss Time)

- 7.30 PM

इंग्लैंड-स्कॉटलैंड स्टेडियम (ENG vs SCOMatch Venue)

- केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 (England Playing-11)

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

स्कॉटलैंड की प्लेइंग-11 (Scotland Playing-11)

जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (डब्ल्यू), माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

स्कॉटलैंड का स्कॉड (Scotland Squad)

रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, क्रिस ग्रीव्स, ओली हेयर्स, जैक जार्विस, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, चार्ली टियर, मार्क वॉट, ब्रैड व्हील।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article